KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा इटैलीपुर गांव में दुकान में राजश्री लेने गए पीड़ित के साथ विपक्षियों ने पुराने मुकदमे में सुलह को लेकर गाली गलौच करते हुए मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के थोन का मजरा पटकन पुरवा निवासी रमेश सिंह पुत्र राम अविलाश ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह रविवार की दोपहर तीन बजे के करीब शाखा इटैलीपुर गांव में राजश्री लेने गया था, रमेश सिंह का आरोप है कि इस दौरान उसके विपक्षी पुराने मुकदमे में सुलह को लेकर गाली गलौच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने थोन निवासी जगरूप व उसके भाई धर्मपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





