Home उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस ने किया 87 वाहनों का चालान

यातायात पुलिस ने किया 87 वाहनों का चालान

जनपदीय पुलिस ने 8 व्यक्तियों को शांतिभंग के अंदेशा में किया गिरफ्तार
BHADOHI NEWS: यातायात पुलिस ने शनिवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 87 वाहनों का चालान करते हुए 91 हजार रुपए का समन किया। साथ ही एक वाहन को सीज किया गया। वहीं जनपदीय पुलिस ने 8 व्यक्तियों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफ्तार किया है। यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज सघन चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए 82 दो पहिया वाहनों व 5 चार पहिया सहित कुल 87 वाहनों का चालान कर 91 हजार रुपए का समन किया गया। साथ ही एक वाहन को सीज किया गया। वहीं थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक कैलाश सिंह ने ग्राम ककराही माधव रामपुर से 3 अभियुक्तों को धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर चालान संबंधित न्यायालय किया। थाना चैरी क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक भरत राय ने ग्राम बरवा से एक अभियुक्त व उपनिरीक्षक केदार राय ने ग्राम जगन्नाथपुर से एक अभियुक्त को धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर चालान संबंधित न्यायालय किया। थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक सिराजुद्दीन ने थाना परिसर से 3 अभियुक्तों को धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर चालान संबंधित न्यायालय किया।