Home उत्तर प्रदेश मेघावी बच्चो के सम्मान समारोह मे पहुंचे भुवन सचिव जिला विधिक सेवा...

मेघावी बच्चो के सम्मान समारोह मे पहुंचे भुवन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर

जीवन में सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से ब्यक्ति अपने लक्ष्य प्राप्त करने में पीछे चला जाता है भुवन सचिव
KUSHINAGAR NEWS: जनपद के विकास खण्ड पडरौना के ग्राम पंचायत कोहरवलिया मे आज मेघावी बच्चो के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहाँ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केभुवन सचिव पहुंचे संयुक्त तत्वावधान मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह और तम्बाकू उन्मूलन पर कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन ग्राम पंचायत भवन सभागार में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भुवन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर, विशिष्ट अतिथि अमरनाथ त्रिपाठी, महंथ राजकुमार गिरि, गौरव पाण्डेय प्रबंधक बड़ोदरा यू पी ग्रामीण बैंक, अजित शुक्ला प्रधानाचार्य राजकुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डॉ धीरज सिंह स्वास्थ्य अधीक्षक कुबेरस्थान, दुर्गा दयाल त्रिपाठी प्रबंधक रघुनाथ त्रिपाठी हायर स्कूल, प्रभुनाथ गुप्ता रहे तथा संचालन रामवृक्ष गिरि ने किया।
कार्यक्रम मेधावी बच्चों को प्रेरित करते मुख्य अतिथि भुवन सचिव डालसा कहे कि जीवन में सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से ब्यक्ति अपने लक्ष्य प्राप्त करने में पीछे चला जाता है इसीलिए सभी को बेहतर मार्गदर्शक के साथ अपने लक्ष्य को सेट करें। बच्चों से सचिव ने तम्बाकू सेवन के दुष्परिणाम पर दो शब्द बोलने के लिए कहे जिसपर सागर गुप्ता, प्रतिमा यादव, अन्नू मद्देशिया ने बेबाकी से अपने विचार रखे।
वक्ताओं में डॉ धीरज सिंह तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणाम और जोखिम पर विस्तार से बताये। अजित शुक्ला ने बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित कर आगे बढ़ने की सलाह दिए। अवकाश प्राप्त क़ृषि के डीन अमरनाथ त्रिपाठी ने मेधावी बच्चों को प्रेरित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक मण्डल को साधुवाद दिए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बैजनाथ सिंह, प्रबंधक गौरव पाण्डेय आदि ने होनहारों को प्रेरित कर ओजस्वी नसीहत दिए।