Home उत्तर प्रदेश मूरतगंज के नए खंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालते ही बोले...

मूरतगंज के नए खंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालते ही बोले नीरज उमराव, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने गुरुवार को मूरतगंज विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने पर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश यादव व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नीरज उमराव ने कार्यालय के सभी कार्मिकों से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। नीरज उमराव ने कहा कि “शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना और शिक्षकों की समय पर विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराना हमारी जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से मूरतगंज ब्लॉक को शैक्षिक गुणवत्ता के नए आयाम तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।” उन्होंने ब्लॉक के सभी शिक्षकों से शासन की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्यामल, ज़ीशान, आलोक द्विवेदी, दिलीप वर्मा, राहुल, मारुति नंदन, धीरज सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित रहे।