Home उत्तर प्रदेश मुहर्रम के आगाज पर निकला जुलूस-ए-परचम कुशाई, अमन और भाईचारे का दिया...

मुहर्रम के आगाज पर निकला जुलूस-ए-परचम कुशाई, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

JHANSI NEWS: 1 मुहर्रम 1448 हिजरी के अवसर पर बुधवार को सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन इकाई झांसी के तत्वावधान में प्रदेश महासचिव सूफी राशिद बरकाती के नेतृत्व में जुलूस-ए-परचम कुशाई अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस तालपुरा रोड स्थित कच्ची कुईया से प्रारंभ होकर मदीना मस्जिद के पीछे मौलाई मरकज पहुंचा, जहां परचम कुशाई की रस्म अदा की गई तथा इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और 72 शहीदाने कर्बला की याद में दुआएं की गईं। कार्यक्रम में एड. याकूब अहमद मंसूरी, कुँअर सत्येंद्र पाल सिंह, अनूप कुमार आज़ाद, हाजी अहमद बब्बू पहलवान और अशरफ कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जुलूस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर अकीदतमंदों ने स्वागत कर लंगर वितरित किया। इस अवसर पर कुँअर सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। वहीं सूफी राशिद बरकाती ने कहा कि माहे मुहर्रम सब्र, कुर्बानी और इंसानियत का पैगाम देता है तथा इमाम हुसैन की शिक्षाएं अमन और इत्तेहाद का संदेश देती हैं।
जुलूस में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने सहभागिता कर मुहर्रम के पवित्र माह का स्वागत किया।