Home उत्तर प्रदेश मुठ्ठीगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 2 ड्रम विद्युत तार...

मुठ्ठीगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 2 ड्रम विद्युत तार (33 केवी) बरामद

13 टन अनुमानित कीमत लगभग 35 से 40 लाख
PRAYAGRAJ NEWS: बृहस्पतिवार को थाना मुट्ठीगंज पुलिस सर्विलांस की मदद से स्थानीय थाना मुट्ठीगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या  40/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों मो.आसिफ मलिक पुत्र स्व० मुशर्रफ मलिक कश्यपपुरी पश्चिमी पोस्ट गढ़ी पुख्ता थाना गढ़ी पुख्ता जनपद शामली और सावी खान पुत्र तहसीन खान ग्राम तिलपनी पोस्ट अमीनगर सराय थाना सिंहावली अहीर जनपद बागपत को मुखबिर की सटीक सूचना पर बृहस्पतिवार 30 अप्रैल को परेड ग्राउण्ड थाना दारागंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के पास से चोरी के 02 ड्रम विद्युत तार 33 केवी वजन करीब 13 टन जिसकी कीमत लभभग 35-40 लाख रुपए पुलिस द्वारा बताई जा रही है। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तारी करने वाली  टीम अरुण कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी सचिदानंद सिंह, गवघाट चौकी  ऋषभ कुमार, कुंदन लाल गौतम, अभिषेक वर्मा, निर्मल शर्मा, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद यादव शामिल रहे।