Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी/यूपीपीएससी/नीट/जेईई की तैयारी के लिए संचालित होगी...

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी/यूपीपीएससी/नीट/जेईई की तैयारी के लिए संचालित होगी निःशुल्क कोचिंग

KUSHINAGAR NEWS: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई एवं एनडीए/सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। जनपद कुशीनगर में यह कोचिंग बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर में आयोजित की जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग में विषय विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आवश्यक नोट्स, पीडीएफ अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट सीरीज एवं निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जाता है।vवित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया दिनांक 18 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन हेतु निम्न लिंक का उपयोग कर सकते हैं: https://forms.g/H7dZwzi1Fgq12ZybA⁠�*
ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त आवश्यक शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित आवेदन पत्र कमरा संख्या-14, विकास भवन, रविंद्रनगर, कुशीनगर में स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 10 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों पर विचारोपरांत पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु योजना की आधिकारिक वेबसाइट abhyuday.up.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। साथ ही सहायता के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर के मोबाइल नंबर 8423252825 तथा मल्टी टास्क स्टाफ के मोबाइल नंबर  8423401820 पर संपर्क किया जा सकता है।