KAUSHAMBI NEWS: जनपद के विकास खण्ड मूरतगंज की ग्राम अशरफपुर में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने कल दिनांक 15 जून,2026 को रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं उनसे प्राप्त होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने चौपाल में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए ।







