Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद के सभी थानों में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति एवं एंटीरोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए जागरूक किया गया। टीमों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा और किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने के संबंध में जानकारी दी। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पोर्टल के बारे में जानकारी दी। साथ ही इन सेवाओं का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस के अनुसार मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है। अभियान के तहत जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।