Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 5.0 के तहत ढेबरुआ पुलिस ने बैरिहवा की महिलाओं व...

मिशन शक्ति 5.0 के तहत ढेबरुआ पुलिस ने बैरिहवा की महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

SIDHARTHNAGAR NEWS: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत ‘मिशन मजनू’ के तहत ढेबरुआ पुलिस टीम ने ग्राम बैरिहवा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों, उनसे बचाव के उपायों तथा ‘गुड टच-बैड टच’ के अंतर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी लगाए गए। पुलिस टीम ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र व साइबर सेल स्थापित किए गए हैं, जहाँ महिलाएँ अपनी समस्याओं को निःसंकोच दर्ज करा सकती हैं। जागरूकता के दौरान महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस), 101 (फायर ब्रिगेड), 14567 (एल्डर हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन)—की जानकारी दी गई, साथ ही नए कानूनों के प्रति भी सजग किया गया। अभियान को सफल बनाने में उपनिरीक्षक सोमनाथ शर्मा, कांस्टेबल अरविंद और रिक्रूट महिला कांस्टेबल लक्ष्मी की प्रमुख भूमिका रही।