Home उत्तर प्रदेश मिर्जापुर में 384 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न,अनुप्रिया पटेल ने दिया आशीर्वाद

मिर्जापुर में 384 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न,अनुप्रिया पटेल ने दिया आशीर्वाद

MIRZAPUR NEWS: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जीआईसी प्रांगण महुवरिया में 384 गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक अनुप्रिया पटेल ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 1 लाख की सहायता दी गई – 60 हजार कन्या के खाते में, 25 हजार का गृहस्थी सामान और 15 हजार आयोजन पर खर्च। 5 जोड़ों का निकाह काजी ने पढ़ाया, शेष का विवाह वैदिक रीति से हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, छानबें विधायक  रिकी कोल, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच राजेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, जिला सचिव संतोष विश्वकर्मा, जिला सचिव कुलदीप पटेल, जिला सचिव विमलेश भारती, नगर विधानसभा अभिभावक नमिता केसरवानी, विधानसभा अध्यक्ष राजेश मौर्य, जिला अध्यक्ष छात्र मंच विकास मौर्य, अल्पसंख्यक मंच जिला उपाध्यक्ष आरिफ अली मंसूरी आदि अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।