Home उत्तर प्रदेश मारपीट व धमकी के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

मारपीट व धमकी के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि गांव के दो विपक्षी ने उसके परिजनों के साथ गाली गलौच व मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव निवासी पवन सिंह पुत्र बांके लाल ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 21 अप्रैल की रात्रि नौ बजे के करीब वह गांव में ही राकेश के घर दावत में गया था, इस दौरान वहां पर मौजूद एक विपक्षी गाली गलौच करने लगा स्थानीय लोगो द्वारा बीच बचाव करा दिया गया। पवन सिंह का आरोप है कि दूसरे दिन विपक्षी उसके घर में चढ़कर गाली गलौच करते हुए पिता बांके लाल पुत्र इंद्रपाल के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया, बीच बचाव के दौरान पत्नी, भाभी के साथ भी ईंट पत्थर से मारने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने रिंकू व गोलू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।