SIDHARTHNAGAR NEWS: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (अभा मायुमं) की बढ़नी शाखा का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से माधव सिंघल को अध्यक्ष, वत्सल गोयल को सचिव और राघव मित्तल को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया है। इस 22 सदस्यीय नई कार्यसमिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज, 6 अगस्त, बुधवार को जीएफसी होटल के सभागार में संपन्न होगा। मंच के प्रांतीय सदस्य निश्चल सिंघल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोयल और वरिष्ठ समाजसेवी गोकुल गोयल की देखरेख में हाल ही में नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर माधव सिंघल, सचिव वत्सल गोयल और कोषाध्यक्ष राघव मित्तल को चुना गया है। इनके साथ ही, उपाध्यक्ष शुभम तुलस्यान, सह-सचिव मानव गोयल और जनसंपर्क प्रमुख नैतिक खेतान भी समिति का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा, हर्ष मित्तल, अमन गोयल, शिवम केडिया और शुभ बाजोरिया सहित 16 अन्य सदस्यों को भी मनोनीत किया गया है। पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोयल और विक्रम सिंघल (नीलू) ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4 बजे से जीएफसी होटल, बढ़नी में आयोजित होगा। इस खास अवसर पर प्रतिष्ठित उद्यमी राजेंद्र केडिया मुख्य अतिथि होंगे, जबकि शोहरतगढ़ के चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल की विशेष उपस्थिति रहेगी। समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें पूरा समाज उत्साह के साथ शामिल होने की तैयारी में है।







