Home उत्तर प्रदेश मातृ दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं को वितरित की गई शिक्षण...

मातृ दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं को वितरित की गई शिक्षण सामग्री

RAMPUR NEWS: स्थानीय विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ के ग्राम पूरे छत्तू स्थित शीतला बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मातृ दिवस सप्ताह के अवसर पर बाल सभा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राजनाथ यादव, जो भारत सरकार से पंजीकृत हैं, द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पेन, कॉपी, साबुन, मंजन सहित विभिन्न शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस दौरान गरीब, असहाय एवं दिव्यांग परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु राशन कार्ड बनवाने एवं ऑनलाइन आवेदन कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। ऑनलाइन आवेदन कराने वालों में सीता, ननकी देवी, संजना, अंजू एवं सुनीता शामिल रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं शशि, सुलोचना, सेजल, बेबी पटेल, पायल, प्रियंका, सुनैना, रणबीर, कैलाश एवं अंश कुमार को उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। साथ ही बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामसामुझ, रामचंद्र यादव, राम सिंह, विकास कुमार, नन्हेंलाल, राजनाथ यादव सहित विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।