Home उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल के 15 दिवसीय शैक्षणिक शिविर का शुभारंभ

महिला व्यापार मंडल के 15 दिवसीय शैक्षणिक शिविर का शुभारंभ

बच्चों के हुनर और स्किल डेवलपमेंट पर रहेगा विशेष फोकस
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) महिला इकाई नगर बिंदकी द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शैक्षणिक शिविर का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। शिविर का शुभारंभ हवन-पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महिला व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष स्वाती ओमर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्किल और हुनर को विकसित करना है। उन्होंने बताया कि शिविर में इंग्लिश स्पीकिंग, हैंडराइटिंग, डांस, मेहंदी डिजाइन, होम डेकोरेशन, वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाना, बैग, मोबाइल कवर, रोटी कवर, टेबल हैंगिंग, साड़ी कवर बनाना, प्राथमिक ब्यूटीशियन कोर्स, पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राधा साहू, डॉ. राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया, अनूप अग्रवाल, गोवर्धन गुप्ता, रिंकू तिवारी, संजय अग्रवाल, संगीता गुप्ता, बीके सीता, बीके दिव्या, सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान महिला व्यापार मंडल की महामंत्री किरण सोनी, उपाध्यक्ष डाली गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपिका ओमर, कंचन ओमर, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, ममता ओमर, नीरज ओमर, रुचि, ज्योति, सीमा गुप्ता, मीनू, अलका वर्मा, स्वर्णिम सिंह, उमा एवं रेखा गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।