बैठक में तय हुई रूपरेखा, जिम्मेदारियां सौंपी गईं
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (कंछल गुट) महिला इकाई, नगर बिंदकी द्वारा आयोजित किए जाने वाले 15 दिवसीय समर कैंप को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। नगर के महरहा रोड स्थित शौर्य किड्स स्कूल में हुई इस बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष स्वाती ओमर ने की। बैठक में बताया गया कि समर कैंप का आयोजन 15 मई से 30 मई तक लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 मई को हवन-पूजन के साथ होगा। कैंप के दौरान बच्चों को राइटिंग, इंग्लिश स्पीकिंग, डांस, मेहंदी, प्रिंटिंग और वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाने जैसे विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि इस कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा और दक्षता को निखारना है।
बैठक में समर कैंप के सफल संचालन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके पर स्वर्णिम सिंह, किरण सोनी, डाली गुप्ता, दीपिका ओमर, नीरज ओमर, मीनू ओमर, माया ओमर, दीपाली ओमर, ममता ओमर, सीमा सिंह, वंदना चौधरी, रमा ओमर, कंचन गुप्ता और सपना बजाज सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।







