Home उत्तर प्रदेश महिला ने देवर पर छेड़खानी व ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप,...

महिला ने देवर पर छेड़खानी व ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दस मई को वह घर में कपड़े धो रही थी पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसका देवर आया और पीछे से दबोच लिया और गलत काम करने के आशय से जमीन में गिरा दिया , विरोध करने पर देवर मारपीट करने लगा तभी ससुर भी आ गए और मारपीट कर चोटिल कर दिया। पीड़िता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोखराज पुलिस ने देवर व ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।