Home उत्तर प्रदेश महिला के साथ मारपीट के आरोप में दो के विरुद्ध केस दर्ज

महिला के साथ मारपीट के आरोप में दो के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद गांव में एक महिला के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम का मजरा काकराबाद गांव निवासी विनीता देवी पत्नी जितेंद्र ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब पड़ोस के दो सगे भाई पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे, मारपीट के दौरान उसका लाकेट कही गिर गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने लालजी व श्याम चंद्र के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।