Home उत्तर प्रदेश विकसित भारत जी रामजी ग्रामीण योजना से ग्रामीण विकास के इतिहास में...

विकसित भारत जी रामजी ग्रामीण योजना से ग्रामीण विकास के इतिहास में एक नया मील का पत्थर साबित होगा-धर्मराज मौर्य

KAUSHAMBI NEWS: विधानसभा सिराथू के ग्राम पंचायत ख्वाचकीमई में विकसित भारत जी रामजी ग्रामीण योजना का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शुभारंभ कर किया संबोधित। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने विकसित भारत जी रामजी ग्रामीण योजना पर आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है आज एक जुलाई से पूरे देश के साथ साथ हमारे अपने राज्य उत्तर प्रदेश में व जनपद में विकसित भारत जी रामजी (VB-G RAM G) योजना का शंखनाद हो चुका है यह योजना ग्रामीण विकास के इतिहास में एक नया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। विकसित भारत जी रामजी ग्रामीण योजना अजीविका के नए अवसर सृजित करेगा यह योजना करोड़ो श्रमिक भाई बहन के सम्मान,रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई शक्ति प्रदान करेगी अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों तक रोजगार मिलेगा साथ ही भुगतान में देरी होने पर भरपाई की जाएगी और गांव के विकास की योजनाएं गांव में ही तय होंगी। अब ग्राम सभा द्वारा ही तैयार होगी पंचायतों के विकास की कार्ययोजना विकसित भारत जी रामजी ग्रामीण योजना में जल संरक्षण,सिंचाई,ग्रामीण,सड़क,वृक्षारोपण एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है इस योजना से ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल विकास एवं आजीविका के नए अवसर मिलेंगे सामाजिक अंकेक्षण एवं डिजिटल निगरानी से पारदर्शिता में भी वृद्धि होगी नई व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की कार्ययोजना ग्राम सभा के माध्यम से तैयार की जाएगी,जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों का चयन किया जा सकेगा योजना से होने वाले फायदे विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने,रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों में विकास की स्थायी आधारशिला तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का माध्यम बनेगी। ऐसी तमाम बातों को विस्तार से साझा किया इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र,मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल,मण्डल महामंत्री राहुल कुशवाहा,ग्राम प्रधान संतोष सरोज,प्रधान प्रतिनिधि मनीष सम्राट सहित सम्मानित कार्यकर्तागण,ग्रामीण,किसान उपस्थित रहें।