PRATAPGARH NEWS: जमीनी विवाद को लेकर महिला की पिटाई को लेकर सांगीपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना के सूबेदार का पुरवा गोडवा निवासी स्व0 छोटेलाल की पत्नी अनारा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर मंे कहा है कि उसके मकान निर्माण को लेकर विपक्षी गांव के राजू पुत्र माताभीख, निर्मला पत्नी राजू, अनुज कुमार सुत मिश्री व अशोक कुमार पुत्र राजू ने उन्नीस मई को रंजिशन उसके साथ मारपीट की। आरोपियो के द्वारा पीडिता पर किये गये पत्थर के हमले मे उसे गंभीर चोटे आ गयी। पीडिता ने शोर मचाया तो आरोपी गालीगलौज करते जानलेवा धमकी देने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजू समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।





