राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन
PRAYAGRAJ NEWS: महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दाम, पेपर लीक की घटनाओं, शहरी क्षेत्रों की जर्जर सड़कों, लो-वोल्टेज की समस्या, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार तथा अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई के अध्यक्ष अधिवक्ता सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। इस अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, कर्मचारी और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है और लाखों बेरोजगार युवाओं में निराशा व्याप्त है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रयागराज सहित प्रदेश के कई शहरी क्षेत्रों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जबकि लो-वोल्टेज और बिजली संबंधी समस्याओं से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से महंगाई पर नियंत्रण, पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कार्रवाई, टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत, विद्युत व्यवस्था में सुधार तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक गीता शास्त्री, धर्म राज पटेल, प्रदेश महासचिव लल्लन राय, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव, हाजी परवेज अहमद, अमर नाथ मौर्य, संदीप यादव, दान बहादुर मधुर, रावेन्द्र उर्फ़ रवि मिश्रा, शशांक त्रिपाठी, रमाकांत पटेल, मो शारिक, फसाहत हुसैन, तारिक सईद अज्जू, कमला यादव, मंजू यादव,निर्मला यादव, महावीर यादव, दूध नाथ पटेल, डॉ पूजा मिश्रा, अजीत यादव, आरती पाल, आर एन यादव,तारिक अनवर, सविता कैंथवास, महेश यादव, रोशन, इंदु यादव, मुजफ्फर बागी, ताहिर खान,ओ पी यादव, शरद पटेल,शैफ फरीदी,मो अजहर, शकील अहमद, बबलू रावत,प्रभात यादव, निर्मला यादव, अरुण यादव, रोहित यादव, संजीव यादव, मुकेश एडवोकेट,नीरज पासी, संतोष यादव,पद्मा यादव,बब्बन दुबे, मोईन हबीबी,तहजीब अली, माशाहद, अनूप यादव, शांति प्रकाश पटेल, देवीलाल यादव, महबूब उस्मानी, दिलीप प्रजापति, रेहान अहमद, मकबूल हुसैन, मेराज अहमद,मो दानिश, मो जैद, महेन्द्र निषाद, जय भारत, ताहिर, दिलीप कमार, शौरभ रामा, रवि गुप्ता, रंग बहादुर पटेल, सचिन श्रीवास्तव,रमाकांत शर्मा एडवोकेट, रोचक कुशवाहा, रीता मौर्या सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता गण मौजूद रहे।







