Home Blog मवेशी चराने गए बुजुर्ग की ससुर खदेरी नदी में डूबकर मौत,सर्च ऑपरेशन...

मवेशी चराने गए बुजुर्ग की ससुर खदेरी नदी में डूबकर मौत,सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने शव किया बरामद

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर थाना क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी किनारे मवेशी चराने गए एक बुजुर्ग का पैर फिसलने के कारण नदी में डूब गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार मंझनपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत खुजवापुर निवासी बलदेव सिंह पुत्र स्वर्गीय राम कृपाल, उम्र करीब 80 वर्ष गुरुवार की सुबह ससुर खदेरी नदी किनारे मवेशी चराने गया था, प्रत्यदर्शियों की माने तो बलदेव सिंह मवेशियों को हांकने के प्रयास में उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर थाना प्रभारी मंझनपुर विनीत सिंह के आदेश पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश एवं खोजबीन हेतु सघन सर्च ऑपरेशन प्रारम्भ किया गया। चौकी प्रभारी कादीपुर अभिषेक यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास करते हुए नदी एवं उसके आसपास के संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन के बाद बलदेव सिंह का शव बरामद कर औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुजुर्ग की मौत की खबर पर घर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह के साथ मुख्य आरक्षी राजेंद्र यादव ,कुमार पटेल , रंजीत कुमार , विक्रम सिंह , मनोज यादव व आरक्षी विजय सिंह मौजूद रहे।