Home उत्तर प्रदेश मदरसे में अग्निशामक यंत्र लगवाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले...

मदरसे में अग्निशामक यंत्र लगवाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) वादी मैनुद्दीन पुत्र युसूफ निवासी ग्राम अगया खुर्द थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि प्रार्थी ग्राम अगया खुर्द मदरसे में खजांची के रूप में कार्य करता है, दिनांक 12.05.2026 को दिन मे करीब 01.00 बजे डी0के0 दूबे व दो अन्य व्यक्ति मदरसे पर आए और स्वयं को सरकारी योजना से जुड़ा बताते हुए मदरसे में अग्नि शामक यन्त्र लगाना है और यह कार्य आज ही करवा लो यदि नही लगवाओगे तो तुम पर कार्यवाही हो जायेगी। लेकिन मेरे पास उस समय पैसे न होने के कारण मैने नही लगवाया परन्तु मेरे द्वार के बगल देवरिया मुबारकपुर के मदरसे में भी यही बात कहकर डरा धमका कर 6000 रूपया आनलालइन ले लिये और वहा पर दो अग्नि शामक यन्त्र जबरदस्ती लगा दिये । उक्त सूचना के आधार पर थाना को0 देहात पर मु0अ0सं0-185/2026 धारा 308(2)/351(2) बीएनएस बनाम डी.के. दूबे व दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 16.05.2026 को थाना को देहात पर पंजी0 मु0अ0सं0-185/2026 धारा -308(2)/351(2) BNS बनाम 1. दिनेश कुमार दूबे व 02 व्यक्ति अन्य नाम पता अज्ञात अभियोग से संबन्धित दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तग 2. देवेश कुमार पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम गैहानी तरबगंज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा व 3-निखिल कुमार दूबे पुत्र लालता प्रसाद दूबे निवासी ग्राम सखौना पीरपुर थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर को थाना को0 देहात पुलिस टीम उ0नि0 संतोष कुमार मय उ0नि0 अनुप कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगणो के देखभाल क्षेत्र जांच प्रार्थना पत्र पेंडिंग विवेचना में क्षेत्र में मामुर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित चल रहे अभियुक्तगणो को फुलवरिया वाईपास के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाया गया जिनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1-दिनेश कुमार दूबे पुत्र कालिका प्रसाद दूबे निवासी ग्राम सखौना पीरपुर थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर
2-देवेश कुमार पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम गैहानी तरबगंज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा
3-निखिल कुमार दूबे पुत्र लालता प्रसाद दूबे निवासी ग्राम सखौना पीरपुर थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर
पूछ ताछ का विवरण  गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग फायर एक्सटिंग्यूसर लगाने का कार्य करते हैं। मदरसों, प्राइवेट स्कूलों एवं अन्य निजी संस्थानों में जाकर संचालकों को सरकारी योजना का हवाला देकर अग्निशामक यंत्र लगवाने के लिए दबाव बनाते थे। जो लोग यंत्र नहीं लगवाते थे, उन्हें कार्यवाही का भय दिखाया जाता था तथा निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूली जाती थी।