Home उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार और अनियमितता से आहत धुरिया कोट की ग्राम प्रधान ने दिया...

भ्रष्टाचार और अनियमितता से आहत धुरिया कोट की ग्राम प्रधान ने दिया इस्तीफा

डीएम को सौंपा त्यागपत्र, पंचायत सचिव पर कार्रवाई न होने का लगाया आरोप
KUSHINAGAR NEWS: जनपद कुशीनगर के विकास खंड तमकुहीराज अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरिया कोट की ग्राम प्रधानध्प्रशासक प्रीति चैरसिया ने पद से स्वैच्छिक त्यागपत्र दे दिया है। दिनांक 4.8.2026 को डीएम कुशीनगर को दिए पत्र में उन्होंने लिखा कि पिछले कई महीनों से ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी के भ्रष्ट आचरण व अनियमितताओं के खिलाफ शिकायतें की गईं। अक्काट्य साक्ष्य होने के बावजूद आरोपी सचिव जन्मेजय गुप्ता के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और न ही निष्पक्ष जांच कराई गई। उन्होंने कहा कि इस कारण ग्राम के विकास कार्य पूरी तरह बाधित हो गए हैं। एक जनप्रतिनिधि के रूप में दायित्व न निभा पाने के कारण मानसिक रूप से व्यथित होकर उन्होंने उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 14(1) के अंतर्गत त्यागपत्र सौंपा है।