ज्वाला देवी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती
PRAYAGRAJ NEWS: ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस प्रयागराज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह , मुख्य वक्ता विनोद सिंह एवं विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख दीपक यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता विनोद सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और उनके महान कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि बाबा साहब की जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य तभी सिद्ध होगा, जब हम उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में जागरूकता और समरसता का भाव उत्पन्न करेंगे। हमें भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र सेवा के कार्य में स्वयं को समर्पित करना चाहिए। विद्यालय के मीडिया प्रभारी सरोज दुबे ने अतिथियों, आचार्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।







