Home उत्तर प्रदेश भारी समर्थकों के साथ मनोज कुमार सिंह लोकेश ने किया नामांकन

भारी समर्थकों के साथ मनोज कुमार सिंह लोकेश ने किया नामांकन

4
0

प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार मनोज कुमार सिंह लोकेश ने भारी संख्या में समर्थकों और अधिवक्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और जिला न्यायालय परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। समर्थकों ने नारेबाजी कर मनोज कुमार सिंह लोकेश के पक्ष में उत्साह जताया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि मनोज कुमार सिंह लोकेश लंबे समय से अधिवक्ताओं के हितों की आवाज उठाते रहे हैं और उनके नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ को नई दिशा मिलेगी। नामांकन जुलूस में शामिल अधिवक्ताओं और समर्थकों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मनोज कुमार सिंह लोकेश को मिल रहा है।गौरतलब है कि जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद का चुनाव हमेशा से अधिवक्ताओं के बीच प्रतिष्ठा का विषय माना जाता रहा है और इस बार भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।