Home उत्तर प्रदेश भाजपा नेता मनोज जायसवाल कलश वंदन यात्रा में हुए शामिल

भाजपा नेता मनोज जायसवाल कलश वंदन यात्रा में हुए शामिल

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  रुखड़घाट वार्ड स्थित लोहिया तालाब में नगर पश्चिमी मंडल द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कलश वंदन यात्रा कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा नेता ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग को नमन करते हुए उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” – संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचार सदैव समाज को समरसता, समानता और मानवता की राह दिखाते रहेंगे। भाजपा नेता ने बताया कि देश में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से ऐसे महान पुरुषों के सम्मान में हवाई अड्डा, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल बनवाए गए हैं। जबकि इससे पहले की सरकारों ने केवल अपने परिवार के नाम पर ही सब बनवाया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास ने की। इस मौके पर नगर पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, मण्डल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह रिचू, पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केसरवानी, पूर्व सभासद विनोद मौर्य, अनिल मौर्य , अभिषेक यादव, राकेश मौर्य, सागर आनंद, धीरज तिवारी, गिरजा, सुंदरम सोनी, उमाशंकर मौर्य, कांता प्रसाद मौर्य, रमेश मौर्य, सुभाष मौर्य, त्रिभुवन नाथ मौर्य, अरुण कुमार, अवधेश मौर्य, हरि शंकर मौर्य, संतोष मौर्य, राजेंद्र मौर्य, अनिल मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।