Home आस्था नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि पर सपा ने अर्पित की...

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि पर सपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी नेताजी सुभाष  चन्द्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने ने कहा कि उड़ीसा के कटक में जानकीनाथ बोस के घर जन्मे सुभाष चन्द्र बोस ने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज व स्कॉटिश चर्च कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात उस समय के आई.ए.एस. परीक्षा के समकक्ष आई.सी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण की, परन्तु देशसेवा की खातिर इस उच्च नौकरी को त्याग कर “आजाद हिंद फौज” का गठन करते हुए देश की आजादी हेतु क्रांति का बीड़ा उठा लिया। पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव  ने कहा भाजपा के राज्यसभा सदस्य नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी की घोर निन्दा करते हुए कहा कि तुम मुझे खून दो – मैं तुम्हें आजादी दूंगा का उदघोष करने वाले नेताजी द्वारा अंग्रेज सरकार के खिलाफ हथियार उठाने को गलत ठहराते हुए भाजपा सांसद अनंत महाराज ने उन्हें मृत्युदंड दिए जाने की बात कही थी, जो भाजपा की संकीर्णवादी देश विरोधी सोच को दर्शाती है। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, अशोक यादव, अशोक सिंह मुन्ना, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, रामजी यादव, अभिषेक दुबे, जमुना यादव, रवि सोनकर, वीरेन्द्र यादव व शेखर कुमार इत्यादि शामिल रहे।