MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पश्चिमी द्वारा ‘हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा’ के तहत शहीद उद्यान नारघाट में देश के लिए मर मिटे भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं की आम जनता के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कर माल्यार्पण किया। इसके बाद भारत माता की जय” और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ त्रिमुहानी वार्ड से तिरंगा यात्रा नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज जायसवाल ने कहा कि आज शहीद उद्यान नारघाट में स्वच्छता कार्यक्रम में वीर सपूतों का माल्यार्पण व पुष्पार्चन करना सौभाग्य की बात है। तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें” इसी ध्येय वाक्य के साथ अमर शहीदों के सपनों का भारत, विकसित भारत देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी बना रहे हैं। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि आज हम सभी जन अमर वीर शहीदों को नमन करने के लिए शहीद उद्यान में एकत्रित हुए हैं। आज हम आजाद हैं तो आजादी के लिए फांसी के फंदे चुनने वाले अमर शहीदों के कारण। अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी जन को अपने नागरिक कर्तव्य निभाने होंगे।
तिरंगा अभियान के संयोजक सचिन जायसवाल ने कहा कि हम सभी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर अमर वीर शहीदों को याद कर नमन करें। यात्रा में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर, जिला मंत्री पूनम चौरसिया, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजकुमारी खत्री, कुलवंत सिंह, आनंद मैनी, मनोज मैनी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, तिरंगा यात्रा मंडल संयोजक सचिन जायसवाल, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, अजय रंजक, रवींद्र खत्री, प्रीतम केशरवानी, मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल, अमरेश सोनकर, पुनीत मिश्रा, सभासद सत्यनारायण जायसवाल, गीता यादव, राघवेंद्र उपाध्याय, बीना सिंह, शिखा अग्रवाल, सीमा खत्री, शिव शंकर जायसवाल, रूप नारायण अग्रहरी, सरिता सिंह, किरण जायसवाल, सुमन दुबे, धर्मेंद्र गुप्ता, गुलशन केशरी, हेमंत श्रीवास्तव, आनंद किशोर, रितेश, ओम प्रकाश मौर्य, द्वारिका साहू, बालकृष्ण सोनी, अमित श्रीनेत, सुनीता चौधरी, पंचम यादव, सौरभ दुबे, निलेश दुबे, गोविंद गुप्ता, सर्वेश पांडेय, सजू सहगल, मनीष त्रिपाठी, गुलाब प्रजापति, मनोज केशरी, श्याम लाल गुप्ता, धर्मदीप जायसवाल, सुंदरम सोनी, वीरेंद्र सोनी, राकेश सोनी, नागेश अग्रहरी, अर्जुन सोनकर, बब्बू यादव, अभिषेक जायसवाल, राजन सोनकर, शनि सोनकर, राजेश जायसवाल, मनोज सोनकर, कामेश्वर पटेल, अमित जायसवाल, उषा खत्री, शलभ पवाधा, हर्ष मल्होत्रा, शिल्पा गुप्ता, शिव दादा, राजेश गुप्ता, मुनीम, रामचंद्र साहू, रामधनी केशरवानी, साहब लाल भारतीय सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







