Home आस्था भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के अगुवाई में श्रद्धा के साथ मनाया...

भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के अगुवाई में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु रविदास जयंती

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से नगर में भव्य कलश यात्रा एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस पावन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को नमन करते हुए समाज में समरसता, समानता एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं । कलश यात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है और दीपदान अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि कहा कि इस आयोजन से समाज में भाईचारे और एकता का संदेश जाएगा । कलश स्थापना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही । सभी ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की । इसी क्रम में 24 मण्डलों के प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रम किया गया । उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर, इन्द्र कुमार सिंह, उदयभान तिवारी, नगर पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, जिलामंत्री वीरेन्द्र प्रताप यादव, सभासद विजय प्रजापति, सोनू दूबे, प्रवीण दूबे, जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह, प्रदीप सोनकर, दिलीप पटेल, शक्ति केन्द्र संयोजक कौशलेश तिवारी के साथ बूथ अध्यक्षगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।