Home उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय पर डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की समीक्षा बैठक संपन्न

भाजपा कार्यालय पर डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की समीक्षा बैठक संपन्न

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र नारायण सिंह पटेल की अध्यक्षता में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की समीक्षा एवं बूथ सम्मेलन की तैयारी बैठक की गई। जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा । पार्टी द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे वे केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने आगे कहा कि बूथ ही पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है । आगामी बूथ सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना है । प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए । सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में बैठक कर रूपरेखा तैयार करें । बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग एवं पन्ना प्रमुखों के दायित्वों पर भी विस्तृत चर्चा की गई । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी हेमन्त, गौरव ऊमर, इन्द्र कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ0 सी0एल0 बिन्द, जिलामंत्री डॉ0 विजय सिंह, विरेन्द्र कुमार कोल, आलोक सिंह, अनिल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा,  जिला संयोजक आईटी विभाग अमित कुमार सिंह, जिला संयोजक सोशल मीडिया आनन्द मैनी, जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दूबे, शुभम जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारीगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।