KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गौसपुर नवावा गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके जेठ जमीन के पैसे के लेनदेन को लेकर उसके पति के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गौसपुर नवावा गांव निवासी माया देवी पत्नी दीपक साहू ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब जमीन के पैसे के लेन देन को लेकर उसके जेठ पति दीपक साहू के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। माया देवी की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने पीड़िता के जेठ सुनील साहू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





