JHANSI NEWS: अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री परशुराम भगवान का जन्मोत्सव पर झांसी स्टेशन पर रनिंग कर्मचारियों द्वारा महोत्सव के रूप में मनाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंडित अरविंद वशिष्ठ सदस्य इंडो जर्मन टूर रूम सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मध्यम मंत्रालय,भारत सरकार ने भगवान परशुराम का आरती पूजन कर शुभारंभ किया एवं समस्त रेल कर्मचारियों एवं जगत कल्याण हेतु प्रार्थना की गई। मुख्य अतिथि अरविंद बशिष्ठ ने कहा कि भगवान परशुराम धर्म, साहस और न्याय के प्रतीक हैं, जिन्होंने अधर्म के विरुद्ध सदैव डटकर संघर्ष किया।उनका जीवन हमें सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उक्त अवसर पर समस्त रनिंग कर्मचारियों हेतु शरबत एवं पूरी सब्जी फल प्रसाद आदि का वितरण किया गया। जिसमें सभी रनिंग साथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें प्रमुख रूप से राहुल पचौरी , विवेक तिवारी, अनमोल दुबे, के एस शुक्ला, गब्बर दीक्षित, संजीव गौतम,दीपक श्रीधर,अमित नायक,नीरज मुदगिल, राहुल पाल्या, ज्योतिर्मय तिवारी,रामदत्त तिवारी, शंकर बाजपेई,अंकुर भारद्वाज,राजदीप पाठक,रोहित तिवारी ,अविंद्र द्विवेदी,मनीष पचौरी, दिनेश तिवारी, गौरव शर्मा, अभिषेक दीक्षित, आशीष वाजपेयी, शिवम नायक आदि विप्रबंधु उपस्थित रहे।







