36वीं राज्य महिला बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का हुआ समापन PRAYAGRAJ NEWS: 36वीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2026 में बुलंदशहर की टीम ने आगरा को 4 अंक से पराजित कर खिताब जीत हांसिल किया। फाइनल मुकाबले में बुलंदशहर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा की टीम 4 अंकों से पछाड दिया और 58-54 अंकों पर चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया। इसी तरह से तीसरे स्थान के लिए खेले गए हार्ड लाइन मैच में मेरठ ने वाराणसी को 46-40 के मुकाबलेे 6 अंक से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि वाराणसी के खिलाड़ियों को चैथे स्थान से संतोष करना पड़ा। पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायाधीश मंजू रानी चैहान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर हौसला अफजाई किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन पूर्व डीआईजी कृपा शंकर सिंह ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ.वंदना सिंह, स्पोटर््स अध्यापकों सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय बास्केटबॉल संघ एवं उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ के उपाध्यक्ष आरएस वेदी, उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम सिंह, बास्केटबॉल संघ प्रयागराज के जिला सचिव शील ओझा, उत्तर प्रदेश क्रीड़ा अधिकारी, गोरखपुर आजाद सिंह, विद्यालय परिवार से निदेशक वीरेंद्र सिंह, सह-निदेशक ऋतिज विक्रम सिंह, प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा, संस्थापिका प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल, बास्केटबाॅल कोच, रेफरी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
चार दिनों तक चले खेल महाकुंभ का समापन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, खेल भावना और अनुशासन के साथ हुआ। प्रतियोगिता ना केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सफल रही, बल्कि महिला खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई… चेयरमैनकृपा शंकर सिंह







