PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर यमुनानगर क्षेत्र का बारा तहसील पूरी तरह “अंबेडकरमय” नजर आया। हर गांव, हर चैराहे और हर कार्यक्रम में एक ही संदेश गूंजता रहाकृशिक्षा, समानता और अधिकार। इन कार्यक्रमों की अगुवाई करते हुए विधायक बारा डॉ वाचस्पति पूरे दिन क्षेत्र में सक्रिय रहे और अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। विकास खंड शंकरगढ़ के सुरवल साहनी स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ वाचस्पति ने पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं। कांटी में भारत रत्न, संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण विधायक डॉ वाचस्पति द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्र जय भीम के नारों से गूंज उठा और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उमरी गांव में भी विधायक ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार ही समाज को सही दिशा देने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। जारी बाजार में युवाओं द्वारा निकाली गई भव्य रैली में विधायक डॉ वाचस्पति की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और जोश से भर दिया। युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय और अधिकारों की अलख जगाई। रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण था कि बाबा साहेब के विचार आज भी जन-जन के दिलों में जीवित हैं। दिनभर चले इन आयोजनों ने बारा क्षेत्र में एक नई चेतना का संचार किया, जहां हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जहां पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य मत्स्येंद्र नाथ त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़ निर्मला देवी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद श्यामू, प्रेम चंद्र प्रधान, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, अर्पित जायसवाल, राजकुमार पटेल, प्रकाश सिंह, इंद्रजीत, बच्चा, बबलू केसरवानी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।







