निकाली गई विशाल रैली
FATEHPUR NEWS: कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित बुद्ध पार्क में गौतम बुद्ध का 2589वां जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर मिशन भारत के तत्वावधान में संस्थापक श्रद्धा बिंद्रा प्रसाद (जिला जज) एवं शिवराज बौद्ध की प्रेरणा से किया गया। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बौद्ध प्रिया गौतम (एडवोकेट), राष्ट्रीय महासचिव सकठूराम मयंक, मंडल सचेतक रमेश बौद्ध, महासचिव अतुल कुमार तथा जिला सचेतक बाबूराम गौतम की उपस्थिति में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से हुई, जिसमें उपस्थित अनुयायियों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। इस अवसर पर मंडल सचेतक रमेश बौद्ध ने बताया कि प्रतिवर्ष भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों ने भाग लिया। साथ ही राहगीरों के लिए शरबत वितरण कर सेवा कार्य भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुयायियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और तत्पश्चात भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रशांत प्रिया गौतम, बृजेंद्र कुमार (एडवोकेट), मुन्ना शेख, डॉ. भैरव प्रसाद, अनिल, बाबूराम अवतार बौद्ध, छोटेलाल, रामेश्वर बौद्ध, रमेश गौतम, दिनेश, शिवकुमार गौतम, सोहनलाल गौतम, रामप्रसाद बौद्ध, रामकिशोर बौद्ध, राम आश्रय बौद्ध, रामराज गौतम, धर्मपाल बौद्ध सहित बड़ी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे।







