PRAYAGRAJ NEWS: कौंधियारा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ, कौंधियारा के तत्वावधान में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व खंड शिक्षाधिकारी अरुण अवस्थी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, जबकि नवागत खंड शिक्षाधिकारी शैलपति यादव का स्वागत किया गया।समारोह में अरुण अवस्थी को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगी कार्यशैली की प्रशंसा की। वहीं, शैलपति यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया और शिक्षकों ने उनसे शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिमेष श्रीवास्तव, मंत्री हेमंत त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष फिदा हुसैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बद्री प्रसाद मिश्र ने किया।







