Home उत्तर प्रदेश बारिश में ढहा कच्चा मकान, आधा दर्जन हुए चोटिल

बारिश में ढहा कच्चा मकान, आधा दर्जन हुए चोटिल

PRATAPGARH NEWS: बारिश में कच्चा मकान गिरने से परिवार के छः सदस्य मामूली रूप से चोटिल हो गये। जानकारी होने पर बीडीओ ने मौके पर पहुंचे जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। विकासखण्ड लक्ष्मणपुर अन्तर्गत लीलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी दो भाईयों धीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा व वीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा का संयुक्त परिवार मकान में रहता है। पीड़ित के मुताबिक मंगलवार को सुबह बारिश के चलते उसका कच्चा मकान ढह गया। मकान में लगे टिन शेड में दबने से धीरेन्द्र विश्वकर्मा की पत्नी पूजा, रिश्तेदार नीतू तथा वीरेन्द्र विश्वकर्मा की पत्नी संगीता, पुत्र नैतिक एवं नरेन्द्र तथा अठारह माह की पुत्री मामूली रूप से चुटहिल हो गये। वहीं मलबे में दबने से बाइक व गृहस्थी के अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गये। घटना की जानकारी होने पर बीडीओ लक्ष्मणपुर संजय श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये।