PRATAPGARH NEWS: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप को लेकर पीडिता ने उदयपुर पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव के आरोपी द्वारा उसे बहला फुसलाकर शादी का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीडिता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने उसे किसी को भी जानकारी देने पर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी। पीडिता के मुताबिक बीती चौदह अगस्त को भी आरोपी जबरिया उसके घर में घुस गया। पीडिता की मां के विरोध करने पर आरोप है कि आरोपी ने तमंचे की नोंक पर पीड़िता व मां को धमकाया। उदयपुर एसओ दीप नारायण का कहना है कि तहरीर की जांच करायी जा रही है, सत्यता के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।







