PRAYAGRAJ NEWS: बारा तहसील मुख्यालय में मंगलवार को समाजवादी पार्टी(सपा) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी(ैक्ड ) बारा को सौंपा ज्ञापन। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी,बिजली-पानी संकट, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया । ज्ञापन के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि से किसानों,व्यापारियों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही किसानों के ट्रैक्टरों और सिंचाई इंजनों के लिए विशेष राहत देने की मांग भी की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि महंगे गैस सिलेंडर के कारण आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में गैस की कीमतों में कमी करने और बुकिंग के 24 घंटे के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर भी सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।ज्ञापन में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। पार्टी ने 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली दरों में हाल ही में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इसके अलावा पेयजल संकट का उल्लेख करते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत कराने की मांग भी की गई। समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधोंपर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी रोक लगाने की मांग की। साथ ही कथित फर्जी एनकाउंटर और निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषीअधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








