PRAYAGRAJ NEWS: थरवई क्षेत्र के सहजीपुर (पंडिला मार्ग) में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने बाबा साहेब के संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला एवं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष केवल एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए था।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमेशा अन्याय और असमानता के खिलाफ दृढ़ता से खड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा। देश को अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और उनके द्वारा दिए गए संविधान के आदर्शों को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से अपील की कि आज के समय में संविधान की रक्षा करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंत में, उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए श्शिक्षित बनो और संगठित रहोश् के मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र कुमार एंव अध्यक्षता कमलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी निशा सिंह, जिला महासचिव सुनील पाण्डेय,डा.अमर सिंह पटेल, संगीता पटेल,पुष्पा चैधरी, सितारा देवी, गीता देवी,रेखा देवी,श्यामजी धुरिया, राकेश पासवान, मुकेश यादव, संजय कुमार,महेन्द्र कुमार,छेदी लाल, राम आसरे, मो.शदाब, मोनू, शिशिर गौतम, शनि कुमार,आदर्श राज, शनि वर्मा, सोनू, आशुतोष, रजनीश शर्मा, बृजेश कुमार, आलोक कुमार, अर्जुन, मंयक कुमार, विमलेश कुमार, सुभाष चन्द्र आदि लोग उपस्थित रहे।







