JHANSI NEWS: रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय द्वारा बांस उत्पादों के प्रसंस्करण व मूल्य वर्धन पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया गया और बांस उत्पाद निर्माण हेतु उपकरण किट वितरित की गई। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए युवाओं की भागीदारी और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने पर बल दिया। वहीं अधिष्ठाता डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय की तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने की बात कही। प्रशिक्षण में 16 किसानों ने भाग लिया, जिन्हें बांस की खेती, प्रबंधन और उत्पाद निर्माण की जानकारी दी गई। किसानों ने बाजार में बेहतर मूल्य दिलाने की मांग भी उठाई। कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर के सहयोग से किया गया।







