अध्यक्ष सैय्यद रज़ा हसनैन एडवोकेट की क़यादत व नजीब इलाहाबादी के संचालन में राष्ट्रीय एकता को समर्पित बाहत्तर ताबूत का आग़ाज़ (23 सफर) 7 अगस्त दिन शुक्रवार को प्रातः 8बजे से होगा
PRAYAGRAJ NEWS: अन्जुमन खुद्दाम ए मोजिज़नुमा रजिस्टर्ड के संयोजन में दरियाबाद स्थित इमामबाड़ा कर्बला ए हिन्द मोजिज़नुमा यानी जद्दन मीर साहब से हज़रत इमाम हुसैन व अन्य इकहत्तर शहीदों के द्वारा इराक़ के कर्बला में दी गई अज़ीम कुर्बानी की याद में बहत्तर ताबूत का जुलूस आगामी 7 अगस्त 2026 उर्दू कैलेण्डर के हिसाब से 23 सफर दिन जुमा को प्रातः 8 बजे से निकाला जायेगा। इमामबाड़े से एक एक शहीदों का ताबूत झूला अलम व ज़ुलजनाह क्रमवार मौलाना सैय्यद इंतेज़ार आब्दी के द्वारा शहीदों का संक्षिप्त परिचय देते हुए इमामबाड़ा प्रांगण से निकाल कर मैदान में बने गंजे शहीदां पण्डाल में रखा जाएगा।सीतापूर महमूदाबाद स्टेट की ख्याति प्राप्त अन्जुमन हैदरी क़ाफिला ए बनी असद की दर्दअंगेज़ मंज़रकशी करेगी तत्पश्चात प्रयागराज व दूसरे शहरों की दर्जनों मातमी अन्जुमने जुलूस की शक्ल में बहत्तर शहीदों के कुछ मखसूस ताबूत,उंटो पर रखी सैदानियों की अमारी,ज़ुलजनाह, मछली शहर की विशाल अलम के पीछे नौहा व मातम की सदाओं को बुलन्द करते हुए दरियाबाद क़ब्रिस्तान में ताबूत व अक़ीदत के फूलों को नम आंखों से सुपुर्द ए लहद करेंगे। महमूदाबाद स्टेट की अन्जुमन हैदरी के पीछे पीछे अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार,मोहाफिज़े अज़ा क़दीम दरियाबाद,अन्जुमन आले अतहर साखनी बुलन्दशहर,नासिरुल अज़ा कोराली, अन्जुमन सज्जादिया जौनपुर, अन्जुमन अब्बासिया करारी कौशाम्बी, अन्जुमन गुलज़ार ए क़ासमी इलाहाबाद, अन्जुमन अब्बासिया दांदूपुर, अन्जुमन हुसैनिया जलालपुर, अन्जुमन अब्बासिया क़दीम मंझनपुर कौशाम्बी बहत्तर ताबूत के ऐतिहासिक जुलूस में शिरकत करेंगी।अन्जुमन नक़विया रजिस्टर्ड यादें सकीना की मंज़रकशी करते हुए दरियाबाद क़ब्रिस्तान में बने कैदखाना ए शाम के सामने दो मखसूस नौहे पढ़ने के साथ तेज़ धार की छूरियों से लैस ज़ंजीरों का मातम करते हुए पुरसा पेश करेगी इससे पहले मौलाना नज़र मोहम्मद ज़ैनबी कैदखाना ए शाम के सामने बने विशाल स्टेज से तकरीर करेंगे।मातमी कार्यक्रम का आग़ाज़ मंज़रुल हिन्दी की सोजख्वानी व शबीहुल हसन जौनपुर की मुनाजात से होगा। महमूदाबाद स्टेट की अन्जुमन हैदरी के नौहाख्वान मज़हर हुसैन व करारी कौशाम्बी अन्जुमन अब्बासिया के नौहाख्वान हमूद रिज़वी शेरा भाई आपने मखसूस अन्दाज में खुसूसी नौहा पढ़ेंगे जो विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष सैय्यद रज़ा हसनैन एडवोकेट ने शासन प्रशासन से दरियाबाद पीपल चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने यातायात पुलिस, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स,नगर निगम से पेयजल के टैंकर आदि के साथ जुलूस के दौरान कम से कम भोर से सांय सात बजे तक बिजली की कटौती न करने और आपात स्थिति में बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग सम्बंधित विभाग से की।इस मौक़े पर संस्था के उपाध्यक्ष सैय्यद अज़ादार हुसैन की अस्वस्थता की वजहा से सह मीडिया डायरेक्टर सैय्यद मोहम्मद अस्करी के साथ अंतराष्ट्रीय संचालक नजीब इलाहाबादी ऐतिहासिक मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इसरार नियाज़ी आदि मौजूद रहे।








