Home उत्तर प्रदेश राहुल गांधी के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रयागराज पहुँचे सोहेल अख़्तर...

राहुल गांधी के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रयागराज पहुँचे सोहेल अख़्तर अंसारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहेल अख़्तर अंसारी के प्रथम प्रयागराज आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटाला चौराहे पर उनका फूल मालाओं से ज़ोरदार और भव्य स्वागत किया। इस दौरान नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। सोहेल अख़्तर अंसारी ने बताया कि आगामी 8 तारीख को राहुल गांधी जी प्रयागराज दौरे पर आ रहे हैं, जहाँ वे विशेष रूप से छात्रों के बीच पहुँचेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है और प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं का यह उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। स्वागत करने वालों में परवेज़ अख्तर अंसारी, डॉ मुमताज सिद्दीकी, इरशाद उल्ला, मोहम्मद असलम, फरीद खान, मोहम्मद इमरान ,अब्दुल कलाम आजाद, मोहम्मद अजमल, रियाज अहमद ,तौसीफ अहमद ,मोहम्मद नासिर,मुस्तकीम,कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।