Home उत्तर प्रदेश बबीना में युवाओं को बड़ी सौगात, 11.45 करोड़ से बना राजकीय आईटीआई

बबीना में युवाओं को बड़ी सौगात, 11.45 करोड़ से बना राजकीय आईटीआई

JHANSI NEWS: बबीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में 1145.69 लाख की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। विधायक राजीव सिंह पारीछा के प्रयासों से बने इस संस्थान में क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। आईटीआई शुरू होने से ग्रामीण युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए झांसी शहर या अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। संस्थान में विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। विधायक ने इसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विधायक और सरकार का आभार व्यक्त किया।