हजरत समी उल्ला शाह बाबा के आस्ताने पर उमड़ा जायरीनों का हुजूम, सैकड़ों अकीदतमंदों में वितरण हुआ लंगर।
PRAYAGRAJ NEWS: कस्बा क्षेत्र के बड़ूपुर गांव स्थित हजरत समी उल्ला शाह बाबा का दो दिवसीय वार्षिक उर्स बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ शुरू हुआ। पहले दिन अलसुबह से ही मजार शरीफ पर रसूमात का सिलसिला शुरू हो गया, जिसमें दूर-दराज से आए सैकड़ों जायरीनों ने शिरकत कर अमन-चैन की दुआएं मांगी। सुबह के समय कुरानख्वानी व तिलावत कुरान पाक से उर्स का आगाज किया गया। इसके बाद मजार शरीफ को गुस्ल दिया गया। शाम को गाजे-बाजे के साथ गागर शरीफ का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी व गुलपोशी कर मन्नतें मांगीं। हाफिज शाबान फारूकी ने इजतेमाई दुआ कराई, जिसमें मुल्क की खुशहाली की कामना की गई। परंपरा के अनुसार देर रात तक महफिल-ए-समा का आयोजन हुआ, सूफियाना कलाम सुन जायरीनों ने दाद व तहसीन से नवाजा। संयोजक अनीस अहमद फारूकी ने आए हुए मेहमानों एवं जायरीनों का इस्तेकबाल किया। इस दौरान देर रात तक लोगों में लंगर तकसीम किया गया। यहां शहंशाह हुसैन फारूकी, शब्बीर अहमद, मोहम्मद आजम फारूकी, परवेज आलम (बब्लू), पूर्व सभासद मोहम्मद जफर फारूकी (भुट्टू), अतीक फारूकी, मोहम्मद आसिफ (गोलू), पूर्व सभासद आजाद हुसैनी, दानिश, कैस फारूकी, मोहम्मद आरिफ, सरताज हुसैन, फैज फारूकी, अवैसुर्रहमान, रोशन कलीम, शाहिद फारूकी आदि ने व्यवस्था संभाली।







