Home उत्तर प्रदेश बच्चों के झगड़े में मारपीट, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

बच्चों के झगड़े में मारपीट, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अहमदगंज गांव की एक महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले बच्चों के झगड़े में विपक्षी मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अहमदगंज गांव निवासी हुस्ना बानो पत्नी स्व इरफान ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की रात दस बजे के करीब कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे, इसी बीच किसी बच्चे से नल की टोटी टूट गई, पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान विपक्षी लाठी डंडा लेकर घर पर चढ़ आए और गाली गलौच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने जावेद , अनस , व जुबैर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।