KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके दोनों साले उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी सानू कुमार पुत्र राम रतन ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके दोनों साले लगातार कई माह से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और मारकर पत्नी को रखने को कह रहा है साथ ही घर की महिलाओं को गाली गलौच करते हैं, पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर पईसा पुलिस ने कुंड्रावी निवासी राहुल कुमार व अंकित कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







