Home उत्तर प्रदेश बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्ती: बिना परमिट चल रही 4...

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्ती: बिना परमिट चल रही 4 स्कूल बसें सीज

एआरटीओ प्रवर्तन सत्येन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई, प्रमोद कुमार ने चलाया विशेष अभियान

JAUNPUR NEWS:  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बिना परमिट संचालित 4 स्कूली बसों को सीज कर दिया, जबकि दस्तावेजों में खामियां पाए जाने पर 9 अन्य वाहनों का चालान किया गया।सत्येन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार ने विशेष अभियान चलाकर स्कूल बसों की जांच की। जांच के दौरान कई वाहनों के पास परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले। परिवहन विभाग ने जनपद के सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और वाहन स्वामियों को निर्देश दिया है कि जिन स्कूल वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका है या जो बिना परमिट संचालित हो रहे हैं, वे तत्काल परमिट का नवीनीकरण कराएं अथवा नया परमिट बनवाएं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना वैध परमिट या जरूरी दस्तावेजों के संचालित पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग के अनुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा।