KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कमालपुर में बकाया भाड़ा मांगने पर ई रिक्शा चालक के साथ पड़ोस के विपक्षी घरवालों के साथ मिलकर ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कमालपुर वार्ड नं आठ निवासी कुलदीप कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है, पीड़ित कुलदीप के मुताबिक गांव के एक व्यक्ति जो वेल्डिंग की दुकान चलाता है, कई बार ई रिक्शा में लोहे के एंगल व पाइप लादकर लाया था जिसका 1400 सौ रुपए भाड़ा बकाया था, पीड़ित का आरोप है बकाया भाड़ा मांगने पर विपक्षी परिवार वालों के साथ मिलकर घसीटते हुए घर में खींच ले गया और गाली गलौच करते हुए सभी लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया, शोर शराबा के बाद किसी तरह जान बची तो इलाज के लिए सीएचसी कड़ा गया । पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने नितेश , मुकेश , महेंद्र , धीरेंद्र , अंकित , अभिषेक , सूरजबली , अभय कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।



